Jaunpur News : लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने किया अवार्ड नाइट सेरेमनी का आयोजन

Naya Savera Network
एमजेएफ, पूर्व अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का किया गया सम्मान

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा सत्र 2025-26 के अंतिम दिनों में अवार्ड नाइट सेरेमनी का आयोजन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा.अर्पण धर दुबे (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) तथा विशिष्ट अतिथि  वंदना दुबे (मंडल की प्रथम महिला) द्वारा मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्ष डा राजेश मौर्या ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष पर्यंत दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता तथा जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान देने की श्रृंखला में सर्वप्रथम क्लब में मौजूद एमजेएफ सदस्यों का सम्मान किया गया। 

एम जे एफ सदस्य के रूप में उपस्थित डॉ जी सी सिंह, सुलोचना सिंह, दीपक चिटकारिया, मनीष गुप्ता, संजीव गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी,सुधा मौर्या का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभागार में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष के रूप में डा जी सी सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका,जागेश्वर केसरवानी, दीपक चिटकारिया, अरविंद बैंकर, वीरेंद्र सिंह,संतोष साहू, मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता,देवेश गुप्ता, धीरज गुप्ता,धनंजय पाठक, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष एवं क्लब की प्रथम महिला डा रश्मि मौर्या द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को पूरे सत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए  प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


कोषाध्यक्ष नूपुर सिंह द्वारा निर्धारित समय पर ड्यूज़ जमा करने वाले सदस्यों को गुड पे मास्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा अर्पण धर दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से सदस्यों के बीच भावनात्मक जुड़ाव होता है, जो किसी भी संगठन की पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर गोमती अपने सेवा कार्यों के माध्यम से पूरे मंडल में अपना विशेष स्थान बनाए हुए हैं। विशिष्ट अतिथि वंदना दुबे ने भी क्लब द्वारा पूरे सत्र में किए गए सेवा कार्यों तथा कार्यक्रम की सराहना करते हुए अध्यक्ष एवं पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता द्वारा किया गया। धन्यवाद व आभार कार्यक्रम सचिव खुशबू गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हसनैन कमर दीपू, गौरव श्रीवास्तव, नवीन मिश्रा, डा सरला गुप्ता, अनुराग सिंह, अनिल पांडे,अरुणा पांडे, संजय साहू,अनिल अग्रहरि, राजेश साहू, मंगला साहू, मोहम्मद तौफीक, डा नरेंद्र यादव, डा पूजा यादव,सुनील जायसवाल, मनोज जायसवाल, त्रिलोकीनाथ मौर्य,राजेश साहू,ओमित साहू,धर्मेंद्र जायसवाल, सोनी जायसवाल, मुकेश मौर्या,नंदिनी मौर्या, लक्ष्मी नारायण साहू,रोली साहू, सुनील गुप्ता,रोशनी साहू, अनिल गुप्ता,श्वेता गुप्ता, शशिलता अग्रहरि,सीमा गुप्ता, रीता केसरवानी, प्रज्ञा मिश्रा, निधि गुप्ता, प्रियंका गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!