Jaunpur News : मंत्री गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क अधिकारी बने मनीष श्रीवास्तव, हुआ भव्य स्वागत

Naya Savera Network
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त होने पर मनीष श्रीवास्तव का शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। जहांगीराबाद स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के महासचिव एवं सहकार भारती के जिला मंत्री नवनीत श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित समारोह में मौज-मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी जनसेवा का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमोद श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सुप्रतीक गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, संजीव केसरवानी, शशि श्रीवास्तव 'गुड्डू', एडवोकेट शिव गोविन्द लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, किशलय श्रीवास्तव और प्रखर श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक नवनीत श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मनीष श्रीवास्तव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय हैं और पूर्व में नगर पालिका परिषद जौनपुर के नामित सभासद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!