Jaunpur News : पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

Naya Savera Network

मिठाई लाल सोनकर @  नया सवेरा 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट मोहल्ले में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पहचान वासु सेठ उर्फ रमन (26) पुत्र महेश सेठ निवासी हनुमान घाट, थाना कोतवाली, जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व भदोही जिले के नवघन ऊज गांव में हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार, युवक लंबे समय से पारिवारिक विवादों को लेकर मानसिक तनाव में था। वायरल वीडियो में वह भावुक अवस्था में अपनी पत्नी तथा ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

युवक की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। मासूम बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!