Jaunpur News : शाही किले में आयोजित होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम जनपद के ऐतिहासिक शाही किले में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त विकास खंडों, थाना परिसरों, अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योग दिवस को उत्सव एवं त्यौहार के रूप में मनाया जाए। कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई एवं चुना छिड़काव कराया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आयुष कवच पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही 15 जून से 21 जून तक योग से संबंधित विशेष गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम है। योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त विकास खंडों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागवार दायित्वों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला कारागार एवं एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के साथ विशेष योग सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समाज में समानता एवं सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके। बैठक में उपस्थित सभी योग प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। योग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यालयों में योग विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सिविल डिफेंस से डॉ० मनोज वत्स, योग ट्रेनर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ