Lucknow News: नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में हुआ वैचारिक संवाद

Naya Savera Network


मानवीय मूल्यों और साहित्यिक चेतना पर केंद्रित रहा संवाद

​अश्वनी तिवारी

लखनऊ। नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में एडीसीपी मध्य कमिश्नरेट लखनऊ जितेन्द्र कुमार दुबे एवं लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव डॉ. दिनेश चन्द्र सिंह की आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर दोनों के मध्य साहित्य, संस्कृति एवं समसामयिक विषयों पर सारगर्भित संवाद हुआ। 

शोधार्थी अश्वनी तिवारी एवं अनुराग दुबे की उपस्थिति में रचनात्मक अभिव्यक्ति, मानवीय संवेदनाओं तथा सामाजिक सरोकारों के विविध आयामों पर विचार-विमर्श हुआ। इस क्रम में कवि जितेन्द्र कुमार दुबे ने वरिष्ठ कवि राजेश जोशी की चर्चित कविता ‘इत्यादि’ के भावार्थ और उसके सामाजिक निहितार्थों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं ‘कर्मकुम्भ’ के रचनाकार डॉ. दिनेश चन्द्र सिंह ने मानवीय मूल्यों के संवर्धन तथा समाज में नैतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला। आत्मीयता और वैचारिक ऊष्मा से परिपूर्ण यह संगोष्ठी-सदृश भेंट साहित्य और जीवन के गहरे सरोकारों के प्रति साझा प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण बनी।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!