Jaunpur News: जयरामपुर पीएचसी में स्टाफ तैनाती की मांग, डीएम को ज्ञापन

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह

बरसठी, जौनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने क्षेत्र के जयरामपुर गांव स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सकीय व अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर अस्पताल का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और चौकीदार की नियुक्ति के साथ आवश्यक चिकित्सा उपकरण व बेड उपलब्ध कराने की मांग की। अन्ना ने ज्ञापन में कहा कि करीब 20 वर्षों तक विवादों में रहने के बाद अस्पताल भवन की मरम्मत हो चुकी है और वह संचालन के लिए तैयार है, लेकिन स्टाफ के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक छोटे कमरे से संचालित पीएचसी को बंद कर वहां तैनात कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, सीएमओ की अनुपस्थिति में डिप्टी सीएमओ को भी ज्ञापन सौंपा गया। अन्ना ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पीएचसी का नियमित संचालन शुरू नहीं कराया गया तो जनहित में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।



📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!