Ghazipur News : मैनपुर में मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर का संकल्प साकार, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए डॉ. अनील काशी मुरारका

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे
गाजीपुर। मुंबई के प्रख्यात समाजसेवी डॉ. अनील काशी मुरारका ने अप्रैल 2024 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद स्थित मैनपुर गांव में जिस शिव मंदिर का शिलान्यास किया था तथा मंदिर निर्माण के लिए मुरारका परिवार की तरफ से एक बड़ी धनराशि प्रदान की थी, वहां भव्य श्री मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर बनकर तैयार हो गया इस मंदिर निर्माण में गांव के लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। डाक्टर मुरारका ने आज  पूरी श्रद्धा के साथ गांव वालों के बीच मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। यही नहीं उन्होंने आगे भी यहां एक भव्य गणेश मंदिर बनवाने का वायदा किया। डॉ मुरारका ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि अपनी मां मीनादेवी काशीप्रसाद मुरारका, बहन मनीषा मुरारका–रुईया एवं अपने पूर्वजों की पावन स्मृति में सीबी मुरारका चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई–लक्ष्मणगढ़ राजस्थान की तरफ से प्रदान किया। डॉ मुरारका को इस गांव तक लाने का पूरा श्रेय इसी गांव के मूल निवासी तथा मुंबई के स्वतंत्र पत्रकार राजहंस सिंह को जाता है। 
उन्हीं के विशेष अनुरोध पर डॉ मुरारका ने इस भव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया था और आज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ उनका संकल्प पूरा हुआ। डॉ मुरारका के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक रस्म में पूरी की गई। मंत्रोच्चार के बीच जिस समय वे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर रहे थे, बाहर खड़े हजारों लोग हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। पूरा मैनपुर गांव हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा । मंदिर के निर्माण में गांव वालों का भी विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में गीतकार राणा सिंह, सुनील कुमार सिंह (सुन्नु), कृष्ण अवतार गुप्ता , सुनील दुबे (सुडु बाबा ) जनार्दन सिंह ,सुभाष सिंह, राजेश सिंह, आलोक सिंह, राकेश सिंह, कन्हैया पासवान, रामविलास यादव , विशाल गुप्ता, सुरेंद्र यादव दिनेश बिन्द, गौरव कुमार सिंह, नागेश देवा, विकास सिंह, संजय सिंह आदि का समावेश रहा।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!