Jaunpur News : घर से महज 200 मीटर पहले मौत: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बस चालक की जान गई, दूसरा गंभीर

Naya Savera Network
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक 34 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लपरी गांव निवासी हक्कीमुद्दीन का पुत्र इमरान (34) निजी बस चालक था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह रोज की तरह बस लेकर निकला था। देर शाम बस खड़ी करने के बाद वह मोटरसाइकिल से शाहगंज की ओर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लपरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
इमरान अपने पीछे पत्नी अकबरी बानो और चार छोटे बच्चों दिलसान (13 वर्ष), अलफिया (9 वर्ष), साबरीन (7 वर्ष) और अहद (5 वर्ष) को छोड़ गया है। पति की असमय मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और ग्रामीण इस बात से स्तब्ध हैं कि इमरान अपने घर से महज 200 मीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
परिजनों के अनुसार, इमरान ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और बस चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। गांव में शोक का माहौल है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि घर की चौखट तक पहुंचने से पहले ही किस्मत ने इतनी बड़ी चोट क्यों दे दी।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!