Mumbai News : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित किए गए लोकगायक सुरेश शुक्ल

Team NSN

Mumbai News : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित किए गए लोकगायक सुरेश शुक्ल


शिवपूजन पाण्डेय @  नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। कहा जाता है कि कदम चूम लेती है खुद आकर मंजिल, मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत न हारे। इस शेर को चरितार्थ किया है उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के छोटे से गांव बिरैली से निकलकर मुंबई फिल्म नगरी में गायक एवं संगीतकार सुरेश शुक्ल ने। सुरेश शुक्ल ने अनेक फिल्मों, धारावाहिकों, एल्बमों एवं चैनलों में संगीत और अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। आज मुंबई में उनका नाम संगीत जगत में एक अलग पहचान रखता है। संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम  देवेन्द्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथों विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक , उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र आदि का सुरेश शुक्ल ने धन्यवाद दिया। संगीत  के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया यह सम्मान उनके लंबे संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों का प्रतीक है। इससे न केवल सुरेश शुक्ल का, बल्कि उनके गृह जनपद जौनपुर और गांव बिरैली का भी गौरव बढ़ा है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!