Jaunpur News : पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि व सेवा नियमावली की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। डोभी ब्लॉक परिसर में शनिवार को पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली के निर्माण तथा कार्य निष्पादन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत सहायकों का कहना था कि  वर्तमान में मात्र 6000 रुपये मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जो बढ़ती महंगाई के दौर में उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि कई सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए उन्हें अपने निजी मोबाइल, इंटरनेट और अन्य संसाधनों का उपयोग करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ जाता है।

Jaunpur News : पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि व सेवा नियमावली की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन


बताया कि प्रदेश के पंचायत सहायक संगठन के आह्वान पर 1 जून 2026 से मोबाइल आधारित कार्यों एवं ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि शीघ्र ही पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि की जाए, सेवा नियमावली बनाई जाए तथा मोबाइल फोन सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी दो सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन में अंकिता सिंह, पूनम भारती, दीपांशु यादव, राजू कुमार विश्वकर्मा, श्रवण यादव, प्रदुम कुमार, अनीश गुप्ता, विकास गुप्ता, विशाल यादव, उत्तम यादव, दिनेश यादव, सुजीत यादव, अरविंद यादव, रोहित कुमार, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, उमेश विश्वकर्मा, फिरोज शेख, प्रिया सिंह, आराधना, रौशनी, प्रीति सहित डोभी ब्लॉक के समस्त पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!