Jaunpur News : वृद्ध पिता ने दो बेटों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के दतांव (भीमीपुर) गांव निवासी एक वृद्ध ने अपने दो बेटों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 14 मई की बताई गई है। पुलिस ने घटना के करीब 30 दिन बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दतांव (भीमीपुर) निवासी भुनेश्वर नाथ दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 मई 2026 की रात करीब 12 बजे उनके पुत्र सत्यप्रकाश दुबे और प्रेमचंद्र दुबे उनके कमरे में पहुंचे। आरोप है कि एक पुत्र ने उनका पैर पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उनके मुंह पर तकिया रखकर दबाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने उन्हें बिस्तर से नीचे गिरा दिया तथा डंडे और मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर में कहा गया है कि शोर सुनकर उनका पुत्र चंद्रप्रकाश दुबे और पुत्रवधू शशिबाला देवी मौके पर पहुंच गए, जिससे उनकी जान बच सकी। आरोप है कि जाते समय दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सत्यप्रकाश दुबे और प्रेमचंद्र दुबे के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ