Jaunpur News : बच्चों के विवाद व दीवार गिराने को लेकर मारपीट, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की दो घटनाओं में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना बीरबलपुर गांव की है। यहां बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गांव निवासी सोनम देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के अरविंद गौतम, रंजीत, सूरज तथा नाटे गौतम ने विवाद के दौरान उन्हें लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।

दूसरी घटना नदियांव गांव की है। गांव निवासी विनोद कुमार गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी गोली, प्रधान, सनी और दीपांकर ने उनके घर की कच्ची दीवार फरसे से गिरा दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ तथा बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की, जिससे कई लोगों को चोटें आईं।

दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!