Lucknow News : कवि जितेन्द्र दुबे से शिष्टाचार भेंट की डाॅ. रश्मिशील

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। हजरतगंज स्थित कार्यालय में जवाहर भवन की व्यवस्था अधिकारी डॉ. रश्मिशील ने अपर पुलिस उपायुक्त मध्य एवं सुप्रसिद्ध कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर शोधार्थी अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में उन्होंने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं साहित्यकार जयशंकर मिश्र की काव्ययात्रा पर आधारित पुस्तक "कुछ चित्र रचे-कुछ रंग भरे" भेंट की। भेंट के दौरान साहित्य, संस्कृति एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। ज्ञातव्य है कि कवि जितेन्द्र कुमार दुबे की कविताएँ विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। साहित्य और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रिय उपस्थिति उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!