Thane News: महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी को मानद डाक्टरेट उपाधि

ठाणे। कल्याण के के एम अग्रवाल कॉलेज में दिलासा फाउंडेशन द्वारा एक कराओके म्यूजिकल शो प्यार,दोस्ती और बारिश का लॉन्च किया गया! इसी कार्यक्रम में तृतीय पंथीय समाज की किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी  को मानद डाक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजरत्न डॉ विजयनारायन पंडित,उद्योग विभाग के सेवा निवृत्त अधिकारी राजेश डोईफोड़े, सुप्रसिद्ध समाज सेविका ज़रीना बेग और अन्य मान्यवर उपस्थित रहे! साथ ही सैकड़ों की संख्या में संगीत प्रेमी भी उपस्थित रहे सभी ने गानों की महफिल का आनंद उठाया।

 दिलासा फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के लोगो को हर क्षेत्र को एक बड़ा मंच प्रदान करने का कार्य करता है। दिलासा फाउंडेशन समाज के वंचित परिवार के लोगो को एक बड़ा मंच प्रदान कर उनकी मदद करने में अग्रसर रहता है।यह कार्यक्रम वर्ष में 2 बार होता है, इसकी जानकारी फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ पद्मिनी कृष्णा ने दी! सॉक्रेटीस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी (SSRU) एक जाना-माना एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन है ,जो समाज सेवियों को ऑनरेरी डॉक्टरेट पदवी (ऑनोरिस कॉसा) देता है , जिन्होंने ट्रेडिशनल एकेडमिक योग्यता बिना समाज, इंसानियत या अपने-अपने फील्ड में बहुत अच्छा योगदान दिया है ऐसे लोगो को मानद ऑनरेरी डिग्री प्रदान करता है! एक सेरेमोनियल टाइटल है और ट्रेडिशनल एजुकेशनल सिस्टम में नौकरी के लिए एकेडमिक या प्रोफेशनल क्रेडेंशियल के तौर पर क्वालिफाई नहीं करता है। दिलासा फाउंडेशन की डॉ पद्मिनी कृष्णा ने आए हुए सभी अतिथियों का शॉल पुष्प गुच्छ एवं सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही कलाकारों का भी सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन