जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट, वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 |
| विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|