Jaunpur News: स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद के लिए आवेदन आमंत्रित

जौनपुर। सिविल जज सी०डी०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22बी के अंतर्गत गठित स्थायी लोक अदालत जौनपुर में सदस्य के एक पद पर चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि उक्त पद के लिए ऐसे योग्य व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए हैं, जिन्हें सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं जैसे हवाई, सड़क अथवा जल मार्ग परिवहन, डाक, तार एवं दूरभाष सेवाएं, विद्युत एवं जलापूर्ति, सार्वजनिक सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, अस्पताल अथवा औषधालय सेवाएं तथा बीमा सेवाओं के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव हो।

चयनित सदस्य को प्रति बैठक 2,000 रुपये मानदेय तथा प्रति माह 5,000 रुपये यात्रा भत्ता प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र/प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक अभिलेखों सहित दिनांक 05 जुलाई 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, जौनपुर कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अपना नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा तथा संबंधित प्रमाण-पत्र संलग्न करने होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी न्यायालय द्वारा दंडित किया गया हो अथवा उसके विरुद्ध कोई आपराधिक वाद विचाराधीन हो, तो उसका विवरण भी अनिवार्य रूप से देना होगा।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt