Jaunpur News : पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार पर उमड़े श्रद्धालु

Naya Savera Network

लंबी कतार में खड़े होकर करते रहे अपनी पारी का इंतजार 

 नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा फरीदाबाद में सुजानगंज - मछलीशहर मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्री गौरीशंकर धाम पर पुरुषोत्तम मास यानिक की जो अधिक मास के नाम से जाना जाता है और कहा जाता है कि यह महीना प्रत्येक 3 वर्षों में अतिरिक्त महीना के लिए में आता है जिसका महत्व अत्यधिक होता है। इस महीने में लोग दान पुण्य के साथ साथ ग़रीब असहाय लोगों को भोजन आदि कराते हैं। यह मास भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की साधना, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और तीर्थयात्रा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यापार की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य निषेध होते हैं। वही पर श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली भोर 4 बजे से ही लोग लंबी कतार में खड़े रहे और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भगवान शिव को पूजन के लिए बेल पत्र, धतूर, मदार, दूध, दही,अक्षत, गंगाजल, भांग और फूल माला आदि चढ़ाकर किया। 


क्यों मनाया जाता है अधिक मास: प्रकृति और ब्रह्मांड के साथ तालमेल बिठाना है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस महीने का कोई स्वामी नहीं था, तब भगवान विष्णु ने इसे अपनाया।

हम इसे इसलिए मनाते हैं ताकि हम अपनी व्यस्त जीवनशैली से थोड़ा समय निकालकर ‘स्व’ और ‘सेवा’ पर ध्यान दे सकें। यह समय नई भौतिक शुरुआत के बजाय पुरानी गलतियों के सुधार और आत्म-मंथन के लिए मनाया जाता है। अन्नदान और सेवा का महत्व

अधिक मास में किए गए दान का फल अन्य महीनों की तुलना में अनंत गुना अधिक होता है। इस समय ‘अन्नदान’ को सबसे बड़ा दान माना गया है। विशेषकर ज्येष्ठ अधिक मास की भीषण गर्मी में प्यासों को पानी और भूखों को भोजन कराना साक्षात ईश्वर की सेवा माना जाता है।

इसी क्रम में मंदिर परिसर पर देखने को मिला कि भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न समाजसेवी और संगठनों द्वारा निःशुल्क शरबत एवं पानी वितरण कार्यक्रम लगातार चलाया गया था। मंदिर के सचिव सुधीर तिवारी ने कहा कि यह जो पावन पवित्र महीना बीता है बड़े ही शुभ अवस्थित तरीके से दूर-दूर से कई अन्य जनपदों से श्रद्धालु आए और दर्शन पूजन किया और अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान की किसी को किसी भी प्रकार से कोई समस्या ना हो इसके लिए मैंने अपनी टीम तैयार करके छपे छपे पर लगाया हुआ था साथ ही साथ गर्भग्री में भीड़ न इकट्ठा होने पाए इसलिए वहां पर अपने कार्यकर्ता को तैनात किया था। वहीं पर थाना प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि मंदिर पर दर्शन के लिए आए हुए किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न होने पाये।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!