Mumbai News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आएं : चंद्र कुमार बोस

 नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पौत्र श्री चंद्र कुमार बोस (आझाद हिंद फ्रंट) ने सभी देशवासियों का आवाह्न किया है कि वे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आएं। वे यहां दादर में पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में केवल सत्ता परिवर्तन हुआ है व्यवस्था परिवर्तन नहीं। हमें अब व्यवस्था परिवर्तन के लिए एकजुट होना है और नेता जी ने जिस तरह का देश बनाने का सपना देखा था, उसे पूरा करने की दिशा में काम करना है। उन्होंने बाबूभाई भवानजी और राजसाहेब मेहता के सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सभा में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि इस अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध के कारण तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो गई है, इसलिए प्रत्येक देशवासी को यह स्थिति समझनी चाहिए और सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबूभाई भवानजी ने यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके सराहनीय कार्य किया है।

सभा में पर्यावरणविद गिरीश राउत, बाबूभाई भवानजी, आरजू के संस्थापक राजसाहेब मेहता आदि ने भी संबोधित किया।

आरजू सभागृह दादर (पूर्व) में आयोजित कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वर्तमान ऊर्जा संकट और ग्रीन एनर्जी विषय पर बोलते हुए बाबूभाई भवानजी ने कहा कि हरित ऊर्जा वह ऊर्जा है, जो प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होती है और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती है। इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, और जैविक ऊर्जा शामिल हैं। हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने से प्रदूषण कम होता है, और पृथ्वी का संरक्षण होता है।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पौत्र चंद्रकुमार बोस ने कहा कि हरित ऊर्जा के उपयोग से वायु प्रदूषण में कमी आती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या कम होती है। यह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में मदद करता है और जैव विविधता को सुरक्षित रखता है। उन्हाने सभी राष्ट्र भक्त लोगों से वृक्ष लगाने की अपील की। इस कार्यक्रम में आरपीआई के मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, वरिष्ठ नेता सुभाष सालवी, महामंत्री प्रवीण मोरे, जनार्दन जंगले, एडवोकेट सुरेंद्र मिश्रा, इकबाल मेमन, चंद्रकला जंगले, अनिल मेहता, सुनील वरतरकर, चंद्रकांत गायकर, राजेंद्र पालव, लालजी कोरी आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार एड सुरेंद्र मिश्रा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। जनार्दन जंगले ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।


📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ