Jaunpur News : मड़ियाहूं सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर गंगाराम गौतम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएमओ ने ओपीडी, कोल्ड चेन, इमरजेंसी वार्ड, आईसीटीसी, दवा वितरण कक्ष तथा स्टोर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सिजेरियन प्रसूताओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान वेटिंग एरिया में मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए कूलर को देखकर सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक की सराहना की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने चिकित्सकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जांच संबंधी सुविधाएं भी अस्पताल परिसर के भीतर ही सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती, डॉ. एस. यादव, चीफ फार्मासिस्ट उदयभान यादव, अवधेश कुमार सहित अस्पताल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!