शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। पिलकिछा नकबी गांव निवासी एक किशोर की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना मंगलवार शाम खुटहन सब्जी मंडी के पास हुई थी। उक्त गांव निवासी विजय कुमार अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय शिवाजी राव को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवाजी राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा सुखई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। जिसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ