Jaunpur News : एंटी मलेरिया माह : प्रचार प्रसार जारी, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिला मलेरिया, फाइलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में मलेरिया निरीक्षक चंद्रेश कुमार पटेल एवं पर्यवेक्षक सुनील तिवारी, शिवशंकर वर्मा, राकेश सिंह द्वारा क्षेत्रीय आशा, एएनएम, एवं फील्ड वर्कर के सहयोग से नगरीय क्षेत्र जौनपुर में नखास टोला, वाजिदपुर, मियांपुर में एंटी मलेरिया माह जून 2026 के क्रम में प्रचार प्रसार, पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे आदि कार्य संपादित कराए गए।

Jaunpur News : एंटी मलेरिया माह : प्रचार प्रसार जारी, लोगों को किया जा रहा जागरूक


उन्होंने जन समुदाय से अपील है कि आप अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखें, झाड़ियां साफ कर दें, नालियों में कूड़ा कचरा न डालें, जल जमाव न होने दें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल, एंटी लार्वा रसायन का स्प्रे करें, मच्छर दानी में सोएं, खुली बदन न सोएं, घरों के दरवाजों, खिड़कियों पर मच्छर रोधी जाली लगवाएं, बुखार की स्थिति में हल्का तरल खाद्य सामग्रियों का सेवन करें, तला भुना गरिष्ठ भोजन न करें, पूरी तरह आराम करें,समय पर दवाएं लेते रहें, अपने से या झोलाछाप से दवाएं न लें।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!