Jaunpur News : कृषि विज्ञान केंद्र पर 25 किसानों को वितरित की गई निःशुल्क धान बीज

Team NSN

रतन लाल आर्य ‍@  नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन परियोजना के अंतर्गत धान का बीज आरएनआर 15048 प्रजाति का वितरण किया गया। 10 हेक्टेयर के लिए चयनित 25 कृषकों में पहुँचे 16 किसानों को केंद्र के पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय द्वारा निःशुल्क बीज वितरण किया गया। डॉ. पाण्डेय ने बताया की यह प्रजाति शुगर फ्री होने के साथ 120 से 125 दिनों में पककर तैयार हो जाती है जिसकी पैदावार 60 से 65 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त की जाती है। उन्होंने बताया की यदि अच्छी पैदावार प्राप्त करनी है तो इसकी नर्सरी 10 से 15 जून के बीच अवश्य कर लेनी चाहिए अन्यथा उपज उतनी अच्छी नहीं प्राप्त होगी क्योंकि विलंब होने पर फसल विलंब से पकेगी ऐसी स्थिति में उत्पादन घट जाते है। उन्होंने बताया की यह प्रजाति तेलंगाना राज्य में  सोने के नाम से मशहूर है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!