Jaunpur News : स्वाभिमान का मान बचा है राणा की तलवारों से ...

Team NSN



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर/मुंबई। पर्यावरण दिवस पर बाबू शोभ नाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट जौनपुर इकाई द्वारा एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसबी उपाध्याय की अध्यक्षता और राजेश पांडे के संचालन में राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह जौनपुर इकाई की अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, डॉ ओमप्रकाश खरे, राजेश पांडेय, किरण तिवारी, नीतू सिंह ने शानदार काव्य पाठ किया। किरण तिवारी द्वारा मधुर स्वर में सरस्वती वंदना के पश्चात डॉ. ओमप्रकाश खरे द्वारा लोगों में सद्भाव आते अब नहीं तथा पर्यावरण बचाना है कविता का पाठ किया गया। नीतू सिंह द्वारा जीवन दर्शन पर मार्मिक कविता प्रस्तुत की गई सांसों का आना-जाना और तन स्पंदन मन का कंपन, किरण तिवारी ने सवैया और छंद के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। डॉ. सीमा द्वारा मत पूछ जिंदगी और स्वाभिमान का मान बचा है राणा की तलवारों से वीर रस की कविता सुनाकर मन मोह लिया। राजेश पांडे के कविता समझ से दूर रहकर समझ बहुत शानदार थी। सत्यभामा सिंह द्वारा विधाता छंद में गीत और गांव की पारिवारिक टूटन पर दो मुक्तक 'गई थी गांव तो देखा शहर पहले से बैठा है शानदार रहा।' अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ सभी रचनाकारों की प्रशंसा करते हुए बीएस उपाध्याय ने कृष्ण पर 'वही बांसुरी' बहुत ही सुंदर कविता सुनाई। आभार प्रदर्शन के बाद गोष्ठी का समापन हुआ।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!