Bareilly News : महापौर डॉ. उमेश गौतम के नेतृत्व में 9वीं बार निगम कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध चुनाव

Naya Savera Network
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
निर्भय सक्सेना
बरेली। महापौर डॉ. उमेश गौतम के नेतृत्व में नगर निगम कार्यकारिणी समिति का चुनाव लगातार नौवीं बार निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही समय बाद सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। प्रदेश भर में मेयर उमेश गौतम ने नई मिसाल कायम की है।
गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया  में कार्यकारिणी के छह रिक्त पदों के लिए भाजपा की ओर से पांच तथा समाजवादी पार्टी की ओर से एक पार्षद ने नामांकन किया। निर्धारित पदों के बराबर नामांकन होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचित सदस्यों में भाजपा के महेश राजपूत, सरिता रानी, बबली पटेल, अरब सिंह यादव, अजय रतनाकर भाजपा सदस्य तथा समाजवादी पार्टी के शमीम अहमद शामिल हैं। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का फूल- मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पहले कार्यकारिणी के निवर्तमान सदस्य संतोष कश्यप, नरेंद्र सिंह, अंजुला गंगवार, हरिशंकर, ओमान रजा खां एवं रितिका किशोर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि बरेली नगर निगम में लगातार निर्विरोध चुनाव होना लोकतांत्रिक परिपक्वता और विकास के प्रति सभी जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। नगर निगम
कार्यकारिणी समिति में अब भाजपा के 10 और सपा के 2 सदस्य हैं। महापौर डॉ. उमेश गौतम समिति के अध्यक्ष हैं। ऐसे में नगर निगम के विकास कार्यों, बजट प्रस्तावों, वित्तीय स्वीकृतियों और जनहित की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को तेजी से मंजूरी मिलने का रास्ता और मजबूत हो गया है। स्पष्ट बहुमत के कारण कार्यकारिणी में विकास संबंधी प्रस्तावों पर निर्णय लेने में किसी प्रकार की बाधा की संभावना नहीं रहेगी।
बरेली नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में अब भाजपा के 10 सदस्य और सपा के 2 सदस्य हैं। महापौर डॉ. उमेश गौतम पहले से ही समिति के अध्यक्ष हैं। ऐसे में विकास कार्यों, बजट प्रस्तावों, नई योजनाओं और वित्तीय मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने में भाजपा को स्पष्ट बहुमत का लाभ मिलेगा। कार्यकारिणी समिति नगर निगम की सबसे प्रभावशाली समितियों में शामिल है, जहां शहर के विकास कार्यों, ठेकों, वित्तीय स्वीकृतियों और नीतिगत निर्णयों पर अंतिम मुहर लगती है। भाजपा के मजबूत बहुमत के चलते अब नगर निगम की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और निर्णय प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।
लगातार नौवीं बार निर्विरोध चुनाव होना बरेली नगर निगम के लिए गौरव की बात है। यह उत्तर प्रदेश के लिए मिसाल बना है। सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शहर के विकास और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। 

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!