Jaunpur News : भूमि विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network
खुटहन, जौनपुर। सौरईया गांव में खेत की मेड़ पर लगे पोल को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक ब्यक्ति को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गत  25 जून की है। इसी गांव निवासी दयाल यादव का आरोप है कि वह अपने खेत पर पहुंचे तो गांव के ही हरीकेश यादव, विवेक यादव, प्रिंस यादव और रंजना यादव जबरन पोल उखाड़ रहे थे। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि प्रिंस यादव ने पोल पकड़कर धक्का दे दिया, जिससे दयाल यादव गिरकर घायल हो गए। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!