UP News : वर्तमान में भारत कि सबसे कम उम्र की ज्योतिषी आचार्या काजल कुमारी हुई सम्मानित

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

गाज़ियाबाद। ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन में पंडित शिव कुमार शर्मा, डॉ. सतीश भारद्वाज तथा जैन के द्वारा आचार्या काजल कुमारी को सम्मानित किया गया। यह 22 वां ज्योतिष सम्मेलन था जिस में पूरे भारत से ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया हैं। सम्मानित होने वाले विद्वान और विदुषीयों में आचार्या काजल कुमारी सबसे कम उम्र मात्र ( 21 वर्ष) कि सुप्रसिद्ध प्रतिभावान ज्योतिषी रही। ये पटना के टॉप 10 ज्योतिषी में तीसरे स्थान पर हैं वर्तमान समय में। इन्हें सम्मान पत्र, मामीटों, वास्तु दर्शन पुस्तक, कॉपी, कलम और दुपट्टे से सम्मानित किया  गया।सम्मान पाकर इन्होंने अपने विचार प्राकट्य करते हुए कहा कि यह सम्मेलन स्मरणीय और दिव्य रहा। मेरे लिए ये सम्मान प्राप्त करना मेरा परम् सौभाग्य ही हैं। मैं आज जिस स्थान पर हूं ये मेरे माता पिता का आशीर्वाद और त्रिदेवियों की असीम कृपा से हैं। आगे उन्होंने कहा यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव, शोध एवं आध्यात्मिक चिंतन का एक अद्भुत संगम था। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों एवं जिज्ञासुओं को एक मंच पर जोड़कर आपने ज्ञान-विनिमय एवं मार्गदर्शन का जो श्रेष्ठ अवसर प्रदान किया, वह वास्तव में सराहनीय है।

आप सभी के समर्पण, दूरदर्शिता, कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के कारण यह सम्मेलन अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं यादगार बन सका। ऐसे आयोजन न केवल प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी ज्योतिष एवं वास्तु के गहन अध्ययन के लिए प्रेरित करते हैं। सभी ने आचार्या काजल कुमारी को हार्दिक बधाई देते हुए इनके सुखी जीवन की मंगल कामनाएं की। ज्योतिष के क्षेत्र की यह महान् विदुषी पूरे देश में बिहार का मान बढ़ा रही हैं।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!