Jaunpur News: मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

चेतन सिंह

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के कान्हवंशीपुर गांव निवासी एक वांछित आरोपी को पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में वांछित चल रहे रियाज अहमद (37) को मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने पुलिस टीम के साथ बड़ेरी चौकी के पास से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 118(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!