जौनपुर के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय मन की बात कार्यक्रम में सीधे जुड़े प्रधानमंत्री, जनपदवासियों का बढ़ाया गौरव

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण का आज बूथ संख्या 363, विधानसभा 366 सदर जौनपुर स्थित होटल रिवर व्यू, सिपाह में जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति के अध्यक्षता में सुना गया। अपने संबोधन में यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने देशभक्ति, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और प्रयासों का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों को पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता से सुना तथा राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि जनपद जौनपुर के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण बन गया, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में सीधे जौनपुर से लाइव जुड़े प्रधानमंत्री मोदी के इस विशेष लाइव जुड़ाव को लेकर पूरे जौनपुर में सुबह से ही उत्सव और भारी उत्साह का माहौल देखा गया और भारी मात्रा में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को लोगो ने सुना।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  के सीधे जुड़ने और जौनपुर का मान बढ़ाने पर उनका धन्यवाद करता हूं और प्रधानमंत्री जी का यह संवाद जौनपुर के प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है। इससे स्थानीय स्तर पर विकास, संस्कृति और जन-भागीदारी को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक की शक्ति, सकारात्मकता और उनके असाधारण प्रयासों को प्रदर्शित करने का एक जीवंत माध्यम है प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनूठे सुझावों और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले नागरिकों की कहानियों को साझा करते हैं उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मंच के असली प्रेरणास्रोत देश के आम लोग ही हैं, जो अपनी निस्वार्थ सेवा से 'विकसित भारत' के संकल्प को मजबूत कर रहे हैं।

विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्थानीय शिल्पकारों व उद्योगों का समर्थन करने का आग्रह किया उन्होंने युवाओं से तकनीक का रचनात्मक उपयोग करने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया ये उनका उत्कृष्ट प्रयास है उन्होंने कहा कि हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है आपने भी देखा होगा जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है, रसोई का प्रकार बदल जाता है कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है, तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं और फिर शुरू होता है देसी पेय का दौर।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह सुशील उपाध्याय पुष्पराज सिंह पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह बकेलाल सोनकर मनोरमा मौर्य पीयूष गुप्ता अजय सिंह संदीप तिवारी पंकज मिश्रा परविंदर चौहान सुधांशु सिंह अंशु कुशवाहा रागिनी सिंह नरेंद्र उपाध्याय धनंजय सिंह मीडिया प्रभारी आमोद सिंह दीपक सिंह घनश्याम यादव रोहन सिंह राम सिंह मौर्य रामसूरत मौर्य इंद्रसेन सिंह प्रमोद प्रजापति सिद्धार्थ राय अभिषेक तिवारी अंजना सिंह राखी सिंह विमला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!