करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम लाडलेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और विद्यालय की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया। साथ ही शिक्षकों से घर-घर जाकर नामांकन अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान 20 नये बच्चों का नामांकन किया गया जो विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। वहीं बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। अतिथियों के स्वागत में बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अतुल प्रकाश यादव ने किया।इस अवसर पर नीलम यादव, दिनेश कुमार प्रधान, बृजेश पांडेय प्रधानाध्यापक, विद्यावासिनी उपाध्याय, प्रकाश मौर्य, शैलेन्द्र पाल, मोहम्मद हाशिम, संदीप सिंह, श्रीपाल सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments