Jaunpur : जनमानस खुद सफाई रखते हुये दूसरे को भी करें प्रेरित: डीएमओ

Team NSN

जौनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बुधवार को शुभारम्भ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने टीबी चिकित्सालय परिसर से बैनर पोस्टर आदि प्रचार—प्रसार सामग्री, संचारी स्लोगन, माइकिंग वाहन के साथ आशा आंगनवाड़ी अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सज्ज संचारी रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली टीबी चिकित्सालय परिसर से शुरू होकर महात्मा गांधी तिराहा से वापस आकर टीबी चिकित्सालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
इस मौके पर डीएमओ सुनील यादव ने कहा कि जनमानस खुद सफाई रखते हुए दूसरे को भी प्रेरित करें। स्वछता से बहुत से रोग दूर क्या पनप ही नहीं पाते हैं। रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डॉ. बीसी पंत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डीटीओ डॉ. विशाल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव मिश्रा, अशोक कुमार, चीफ फार्मासिस्ट अरविंद सिंह, पशु पालन विभाग से डॉ. निशा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि विभाग से बीपी सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग से डॉ. कमलेश यादव प्रिंसिपल/नोडल संचारी, नगर पालिका परिषद के स्टॉफ मय कूड़ा वाहन, फॉगिंग मशीन, स्प्रे मशीन सहित मलेरिया, फाइलेरिया कार्यालय, टीबी, कुष्ठ चिकित्सालय/कार्यालय के समस्त स्टाफ, डीसी पाथ के अमरेश कुमार, नगरीय क्षेत्र जौनपुर की आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रैली में समस्त संचारी रोगों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, टीबी, कुष्ठ आदि के कारण लक्षण बचाव आदि विषय पर जानकारी देते हुये स्लोगन, माइकिंग, पोस्टर, पैम्फलेट के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!