Jaunpur : ​ ​बच्चों को शिक्षा से वांछित न करें, प्रतिदिन स्कूल भेजें: राजेश वैश्य

Team NSN

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आराजी भागौतीपुर स्कूल में वार्षिकोत्सव नामांकन मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य रहे जहां उनके अलावा प्रधानाध्यापक सुधीर दत्त तिवारी, एआरपी रंजय रजक, अरविन्द यादव ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। वहीं मुख्य अतिथि राजेश वैश्य ने बताया कि समाज के सभी लोगों पर शिक्षा पर अधिकार है। शिक्षा से ही शसक्त समाज का निर्माण होता है। शिक्षा वह रक्षक है जो बच्चों के सपनों को साकार रूप में बदल सकता है। शिक्षा ही हमें वह पंख देती है जो हमें ऊंचाइयों तक उड़ने की क्षमता देता है। शिक्षा हमारे भविष्य की नींव है। हमें शिक्षा से जुड़कर मजबूती से शिक्षित समाज का निर्माण करना चाहिए। प्रदेश सरकार भी बच्चों के पढ़ने के पठन—पाठन सामग्री के अलावा प्रतिदिन अलग—अलग मध्यान्ह भोजन के अलावा सप्ताह में 2 दिन फल, दूध की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय में दी जाती है। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय आये होनहार बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्रों को मंच पर पुरस्कृत करके विदा किया। अन्त में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रंजना यादव ने किया। इस अवसर पर ममता चतुर्वेदी, रागिनी गुप्ता, बेबी तबस्सुम, आलम आरा, एआरपी रंजय रजक, अरविन्द यादव समेत तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!