Jaunpur : ​जफराबाद विधायक ने बच्चों को किया प्रेरित

Team NSN
धर्मापुर, जौनपुर। सरकार की मंशानुरूप नए शैक्षणिक सत्र पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर धर्मापुर में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
इस मौके पर श्री राय ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री वैश्य ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में शिक्षा की उपयोगिता समझाई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कक्षा 6 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तो वहीं कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्रों को अंक पत्र वितरित करके उन्हें विद्यालय से विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक सहित अन्य अतिथियों ने गांव में भ्रमण करके अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए जागरूक भी किया।
इस अवसर पर शिक्षक महेंद्र यादव, पद्माकर राय, मीरा यादव, प्रज्ञा, आनंद सिंह, विजय कुमार, गोमती, हीरावती, उर्मिला देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अचल हरीमूर्ति ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया।

Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!