Jaunpur News : विश्व धरती दिवस पर संस्कार भारती जौनपुर ने मनाया अलंकरण दिवस

Team NSN
जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जौनपुर द्वारा विश्व धरती दिवस पर “अलंकरण दिवस” के रूप में कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम नगर के बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ जहां बच्चों ने “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” विषय पर विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाईं जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती की अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ज्योति दास ने भू-अलंकरण दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तो मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की महत्ता बताते हुये संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा किया।
कार्यक्रम में काशी प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ऋषि श्रीवास्तव, राजेश किशोर, कलाविद्र विकांत जी, शिव नारायण मिश्रा, विमल श्रीवास्तव, मंजू जी, राजीव श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र यादव, रविंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री अमित गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!