Jaunpur News : स्मार्ट मीटर एवं अघोषित बिजली के खिलाफ कांग्रेसियों ने विद्युत उपकेन्द्र का किया घेराव

Team NSN
बृजेश यादव @ खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से अधिक बिल वसूली के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पिलकिछा का घेराव करके प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार जनता और बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर से दिनदहाड़े लूटने का काम कर रही है। बुलडोजर का भय दिखाकर आक्रोशित जनता के विरोध को दबाने का काम कर रही है। भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार और बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जान—बूझकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को परेशान करने की नियत से विद्युत उपकेंद्र पिलकिछा, पट्टीनरेंद्रपुर, सरपतहां आदि जगहों पर मात्र 10 से 12 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है।
इसी क्रम में ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने सरकार मांग किया कि प्रीपेड मीटर लगाना बन्द कर लगे हुये स्मार्ट मीटरों को वापस लिये जायं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे बिजली सप्लाई किया जाय। धरना प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस शाहगंज विधानसभा के अध्यक्ष रत्नेश यादव, सैयद रुमान, आशुतोष उपाध्याय, गणेश शर्मा, धर्मराज, बृजेश यादव, परवेज़ अहमद, एरार अहमद, छोटू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!