Jaunpur News : ​10 दिवसीय सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

Team NSN
जौनपुर। मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट द्वारा नेवादा के अभिनव पब्लिक इण्टर कालेज में बेटियों के लिये आयोजित 10 दिवसीय सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण समाप्ति पर 50 बेटियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने सभी बहादुर बेटियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि मिशन वीरांगना खेल एवं शिक्षा ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने सभी बेटियों का उत्साहवर्धन किया। साथ में कालेज की प्रबंधक दिव्या सिंह मौजूद रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने बताया कि सभी बेटियों को मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हो जाना चाहिये। इससे उनके मानसिक और शारीरिक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ट्रस्ट की अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्था नारी सशक्तिकरण और खेल को काफी आगे ले जाने के लिये संकल्पित है। आये दिन ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं ट्रस्ट के सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मेरा मिशन जौनपुर में 10 लाख बेटियों को ट्रेनिंग देना है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!