जौनपुर : ​ग्राहक बुलाने व पेड़ काटने के विवाद में 4 गिरफ्तार

Team NSN
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा में दो दुकानदारों द्वारा ग्राहक बुलाने व क्षेत्र के एक गाँव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर पुलिस टीम ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि खेतासराय कस्बा में मंगलवार को दो दुकानदारों के बीच ग्राहक बुलाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाकर पहुँची पुलिस टीम ने मौके से मतीन अहमद पुत्र अब्दुल अहमद, मो. फैसल पुत्र मतीन निवासीगण शाहापुर, मो. रिजवान पुत्र अब्दुल अहमद निवासी मझौरा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं क्षेत्र के चकमारूफपुर गाँव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में ज्ञानचन्द्र पुत्र राम अजोर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर चालान भेज दिया गया।

Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!