जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी बताया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के 275 डीजल/पेट्रोल पम्पों के माध्यम से डीजल, पेट्रोल की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में 28 मार्च को पेट्रोल/डीजल पम्पों पर 1389 के०एल० डीजल एवं 1155 के०एल० पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध है तथा पेट्रोल/डीजल पम्पों पर निरन्तर ऑयल डिपो से पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 27 मार्च को विगत दिवसों के सापेक्ष अधिक मात्रा में डीजल/पेट्रोल की बिक्री हुई जिसके कारण जनपद में 16 डीजल/पेट्रोल पम्पों पर स्टॉक समाप्त हो गया था जहां ऑयल कम्पनियों के माध्यम से डीजल/पेट्रोल की आपूर्ति प्रारम्भ करा दी गयी है। उपभोक्ताओं को डीजल/पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल/डीजल पम्पों पर भीड़ न लगाये तथा आवश्यकतानुसार ही डीजल/पेट्रोल प्राप्त करें। किसी भी दशा में डीजल/पेट्रोल का संग्रहण/भण्डारण करने का प्रयास न करे एवं अफवाहों पर ध्यान न दे तथा अधिकारिक रूप से प्रसारित सूचनाओं का अनुसरण करें।
0 Comments