Jaunpur : ​पढ़ा—लिखा बबुआ कलमिया में जान बा... प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Team NSN

खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के शेखपुर मंसूर अली गाँव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को नन्हे सितारों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिससे पूरा विद्यालय विद्यालय परिसर प्रतिभा के रंग में रंगा नज़र आया। इस मौके पर कक्षा 1 से 5 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 5 की छात्राओं अनन्या और आकृति द्वारा स्वागत गीत से हुई जिसके बाद कक्षा 4 की छात्रा आस्था ने लोक गीत 'पढ़ा लिखा बबुआ कलमिया में जान बा...' प्रस्तुत किया। कक्षा 2 की छात्रा आराध्या और तृप्ति ने अंग्रेजी कविता सुनाई तो आकृति यादव ने देशभक्ति गीत आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं... प्रस्तुत करके माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में विकास प्रथम, चाँदनी द्वितीय और उमेश तृतीय रहे। कक्षा 2 में तृप्ति प्रथम, आराध्या द्वितीय और सक्षम यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में महक, रौनक और कलावती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में आस्था प्रथम, अनन्या द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे, जबकि कक्षा 5 में करण प्रथम, आकृति द्वितीय और जैन तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिराज अहमद ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे विद्यालय के साथ घर पर भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देव नारायण, सहायक अध्यापक अमित मौर्य, फूला देवी, आनंद गिरि, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव, आंगनवाड़ी साधना यादव, जूही यादव, सहायिका लक्ष्मी यादव, अरुण यादव, रामस्वार्थ, जगदम्बा कन्नौजिया, राकेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार सहित तमाम शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में प्रधानाध्यापक रामसकल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!