Jaunpur : ​ ​जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Team NSN

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान वेयर हाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस की सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा मशीनों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित विभन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!