Jaunpur : ​होली पर गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: एसओ

विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना परिसर में रविवार सुबह होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जहां क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे। आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने पर चर्चा हुई। वहीं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाएं। पुलिस सभी के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी निर्देश दिया कि जो व्यक्ति होली नहीं खेलना चाहता, उसके साथ जबरदस्ती न की जाय। उन्होंने लोगों से अपील किया कि होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक यदि कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाने पर तैनात सभी चौकीदारों को भी निर्देश दिया कि वे अपने गांव में होलिका दहन स्थल पर दहन होने तक मौजूद रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बैठक में शामिल सभी डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर डीजे नहीं बजाया जायेगा। सर्वोच्च न्यायालय के शासनादेश के अनुसार रात्रि दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित है और ध्वनि स्तर निर्धारित मानक से अधिक नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्रा, अध्यापक अभिनव सिंह, पत्रकार पंकज विश्वकर्मा, प्रधान कमलेश यादव, राम बुझारत यादव, मनोज यादव, मनोज गिरी, सुनील बिन्द, अरविन्द विश्वकर्मा, मोनू जायसवाल, आनन्द दूबे, धर्मेन्द्र उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मो. हसन, नियाज़ अहमद, दीनानाथ, सुंदर मौर्या सहित तमाम चौकीदार, डीजे संचालक, पुलिस अधिकारी, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments