Jaunpur : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, गांव में मचा हड़कम्प

Team NSN

बृजेश यादव @ खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
पीड़िता की मां ने थाने में दी गई तहरीर में साफ आरोप लगाया है कि 17 मार्च को वह किसी जरूरी काम से बाजार गई थी। इसी दौरान मौका देखकर डिहियां गांव निवासी मंगल उर्फ मंगरू उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर किशोरी की काफी तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मजबूर होकर थाने का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी से मोबाइल पर संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई लेकिन वह लगातार फोन बंद कर फरार है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की जांच
आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी की सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित। जल्द बरामदगी की मांग। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक ऐसे मामलों पर लगाम लगेगी? लोगों की मांग है कि किशोरी को सकुशल बरामद किया जाय। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। सवाल बड़ा है— क्या बेटियां अपने ही गांव में सुरक्षित हैं?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!