Jaunpur : दो दिवसीय सेकेण्ट ताइक्वांडो चैलेंज चैम्पियनशिप शुरू

Team NSN

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में सेकेंड जौनपुर ताइक्वांडो चैलेंज कप का शुभारम्भ हुआ जिसका समापन 31 मार्च को होगा। बताया गया कि टूर्नामेंट के प्रथम दिन जौनपुर, देवरिया, भदोही, आजमगढ़, बलिया, मऊ के करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन फ्रेशर खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया जिसमें वीरांगना मिश्रा सब जूनियर गोल्ड मेडल, वेदिका यादव सिल्वर मेडल, अम्बे केसरी गोल्ड मेडल, सोनाक्षी मौर्य सिल्वर मेडल, खुशी यादव गोल्ड मेडल, शानवी त्रिपाठी गोल्ड मेडल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने किया। इस मौके पर जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मास्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि इस दो दिवसीय मैच के प्रथम दिन 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दूसरे दिन यानी 31 मार्च को ऑफिशियल खिलाड़ियों की फाइट है जिसका उसी दिन समापन भी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!