Jaunpur : ​ ​अन्तिम संस्कार के दौरान डूबे व्यक्ति की मिली लाश

Team NSN

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास गोमती नदी में मंगलवार को मुरारपुर गांव के श्याम बहादुर चौहान की लाश मिली। वह सोमवार को जफराबाद के नाव घाट के पास अंतिम संस्कार बाद गोमती नदी में नहाते समय डूब गया था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। ज्ञात हो उक्त गांव की एक वृद्धा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये श्याम बहादुर चौहान गोमती नदी में नहाने गये जो पानी के गहरे स्थान पर जाकर डूब गये थे। पुलिस सहित स्थानीय गोताखोरों ने उनकी बहुत खोजबीन की परन्तु कहीं पता नहीं चल पाया। उनके पुत्र आदित्य सहित अन्य साथी लगातर खोजबीन में लगे रहे। आखिरकार मंगलवार की सुबह उक्त गांव के पास श्याम बहादुर की लाश मिल गयी। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!