Jaunpur : ​ ​रामभद्राचार्य जी ने जर्जर सड़क के राहगीरों की पीड़ा समझी

Team NSN

जौनपुर। लगभग दो दशक से आम राहगीरों को उबड़—खाबड़ रास्तों से होते हुये दहेंव मोड़ से बरईपार बाजार तक लोक निर्माण विभाग की सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग की जा रही थी। किसी ने भी इस सड़क की विगत दशकों में सुध नहीं ली। आम आदमी इसी सड़क पर दहेव मोड़ से बरईपार और सिकरारा जौनपुर तक की यात्रा करते थे। बरसात के दिनों में लोग गिरकर घायल भी हो जाते थे। इस सड़क मार्ग की दर्द में कोई भी बड़ा बिजनेस या कोई राजनैतिक दल या क्षेत्रीय नेता, मंत्री आदि किसी ने भी सुध नहीं ली।
जनहित सहित पैतृक गांव के लोगों के लिये इसी दहेव मोड़ से बरईपार बाजार के बीच में स्थित शचीपुरम् (साड़ी खुर्द) गांव में जन्मे विश्व प्रसिद्ध संत श्री, पद्म विभूषण, ज्ञानपीठ पुरस्कृत, पूज्य जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज ने अपने जन्मभूमि आते-जाते इस सड़क की दुर्दशा देखी तो बहुत पीड़ा हुई। इसको गम्भीरता से लेते हुये विगत वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस सड़क को चौड़ीकरण निर्माण कार्य का बजट आवंटन और वित्तीय स्वीकृति कराने के लिये कहा था। लोक निर्माण विभाग लखनऊ में लगभग 2024 से ही फाइल बजट स्वीकृति प्रतीक्षा में थी।
श्रीराम भद्राचार्य जी ने मुख्यमंत्री जी को फोन करके अविलम्ब धनराशि अवमुक्त कराने के लिये अनुरोध किया था जिस पर इसके बजट की स्वीकृति मिली गयी। यह भी जानकारी मिली कि दहेंव मोड़ से बरईपार बाजार तक सड़क निर्माण कार्य में प्रस्तावक के रूप में डा. दिनेश शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने की है लेकिन दुर्भाग्य है कि जनपद के कोई भी माननीय ने सड़क चौड़ीकरण कराने की जहमत नहीं उठायी। फिलहाल बताया गया कि लोक निर्माण विभाग लखनऊ से प्राप्त वित्तीय स्वीकृति में 26 करोड़ 45 लाख 74 हजार आवंटित हुआ है। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य जी द्वारा होने वाले इस पुनीत कार्य के लिये आजीवन ऋणी रहेंगे।
सड़क निर्माण बजट स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के रमापति मिश्रा, डा. विनय त्रिपाठी, डा. राजेश त्रिपाठी, एसपी मिश्रा, शेषधर शुक्ला, आनन्द मिश्र, डा. विनोद पाल, शिवम् सिंह, भुवनेश मिश्रा, रामचन्द्र यादव, संजय मिश्रा, मनोज यादव, अरविन्द मिश्रा, संतोष मिश्रा, आशीष मिश्रा, दिवाकर तिवारी ने जगद्गुरु जी को बधाई दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!