जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने रंगभरी होली त्यौहार तथा रमजान माह के नमाज को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल संपन्न कराने हेतु शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद को 7 सुपर जोन, 28 जोन तथा 161 सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर के प्रभारी अधिकारीगण आगामी त्यौहार के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए संयुक्त रूप से अपने सेक्टर में सतत भ्रमणशील होकर त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु उत्तरदायी होंगे।
0 Comments