Jaunpur : ​दो दिवसीय द्वितीय ताइक्वांडो चैलेंज कप 30—31 को

Team NSN

जौनपुर। द्वितीय ताइक्वांडो चैलेंज कप होने जा रहा है जो इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के मैदान पर होगा। उक्त प्रतियोगिता में जौनपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, कौशाम्बी, आजमगढ़, भदोही सहित उत्तर प्रदेश से कई जिले से लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया यह आयोजन 30 एवं 31 मार्च को होगा। इस तरह का आयोजन हर साल होता है। खिलाड़ियों के अन्दर खेल की क्षमता को विकसित करने के लिये ऐसे आयोजन होते रहते हैं। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ 30 मार्च को दोपहर 1 बजे होगा जिसका समापन 31 तारीख की सायं 4 बजे होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!