Jaunpur : ​शीतला चौकियां धाम मन्दिर का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर

Team NSN

बिपिन सैनी ‍‍@ चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल में प्रसिद्ध आस्था का केंद्र शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम का जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग करवा रहा है जिसके लिये मजदूर मंदिर के बरामदे को तोड़कर सुन्दर देने में जुड़ गये हैं। मंगलवार को कई मजदूर काम करते हुये मंदिर परिसर में देखे गये। मंदिर परिवार का अनुमान है कि आगामी नवरात्रि से पूर्व मंदिर के बरामदे की ढलाई का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में कोई समस्या नहीं आएगी। बताते चलें कि 6 करोड़ रूपये की लागत से शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण पर्यटन विभाग अपनी जिम्मेदारी से करवा रहा है। मंदिर के सरोवर में फौव्वारा लगाया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार भव्य रूप में होगा। 3 प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे। वहीं दीवारों पर विभिन्न प्रकार के डिजाइनिंग स्टोन की कलाकृतियां बनायी जायेंगी। एक सुलभ काम्प्लेक्स और बनाया जायेगा तथा श्रद्धालुओं को बैठने के लिये सीटिंग एरिया का निर्माण भी कराया जाएगा। प्रथम चरण में मां शीतला माता मंदिर के एक साइड के बरामदे को तोड़कर उसे पर काम लगाया गया है। तत्पश्चात हवन कुंड की तरफ के बरामदे को तोड़कर उसे बरामदे को भी भव्य रूप दिया जायेगा। अभी एक तरफ के बरामदे के ऊपर लगे टीनशेड को हटवाकर काम शुरू करवा दिया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा: महंत
मंदिर के महंत विवेकानन्द पण्डा ने बताया कि सुन्दरीकरण का कार्य आरम्भ हो चुका है। श्रद्धालु लगातार दर्शन—पूजन के लिये आ रहे हैं। किसी को कोई समस्या न हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है। सभी को दर्शन पूजन कराया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में टीनशेड खड़ा करके श्रृंगार कक्ष की छत को खोला जा रहा है जिससे ऊपर से गिरने वाला मलबा दर्शन—पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के बाधा न उत्पन्न हो सके। मलबा खड़े टीनशेड के अंदर ही गिराया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!