Jaunpur : ​एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Team NSN

तरूण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रघुवीर महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने पहले महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की जिसके बाद हरनाहिया प्राथमिक विद्यालय और थलोई ग्राम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रांगण को स्वच्छ किया। इस मौके पर हरनाहिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शिविर स्थल पर 'पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य' विषय पर एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। भोलानाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। कार्यक्रम सहायक अधिकारी रवि कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अनिल यादव, अनिल पटेल, डॉ. प्रतिभा, कंचन, रजनी, सुश्री प्रीति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका संजना और काजल पटेल ने संयुक्त रूप से किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!