Jaunpur : ​पुश्तैनी जमीन के लिये दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला

Team NSN
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में एक भावुक करने वाला मामला सामने आया है जहां बुजुर्ग महिला सरला देवी अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर हक पाने के लिये प्रशासन से गुहार लगा रही है। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश और पुराने राजस्व अभिलेख उनके पक्ष में होने के बावजूद कुछ लोग उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं। वृद्धावस्था में इस प्रकार की परेशानी से जूझ रही सरला देवी ने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुये प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग किया है।
सरला देवी ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुये सुरक्षा और न्याय दिलाने की अपील किया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो उनकी पुश्तैनी सम्पत्ति पर स्थायी रूप से कब्जा हो सकता है। स्थानीय लोगों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तत्परता दिखाते हुये पीड़ित महिला को उनका न्यायोचित अधिकार दिला पाता है?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!