Jaunpur : दलितों—पिछड़ों को एसआईआर के माध्यम से की जा रही कमजोर करने की साजिश: तूफानी

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। दलितों—पिछड़ों के हितों के ऊपर लाठियां बरसाकर हक अधिकार को भाजपा छीनने का काम कर रही है। उक्त बातें पतरही के कोपा गांव में आयोजित पीडीए पंचायत चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कही। उन्होंने आगे कहा कि जब तक हम और आप अगल अगल रहेंगे तब तक भाजपा बाबा साहब को बदनाम और आरक्षण को समाप्त करने का काम करेगी लेकिन जिस दिन आप लोग एक होकर हर बूथों पर भाजपा को हराने का काम करेंगे तब इनकी हिम्मत नहीं होगी कि बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़े, उन पर टिप्पणी करे। जिस दिन देश का संविधान बदल दिया जायेगा, उस दिन आपके मतदान का अधिकार भी छीन लिया जायेगा, फिर आपका कोई वजूद नहीं रह पायेगा। एसआईआर के माध्यम से पिछड़े, दलित को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। एक बार नोटिस आई जिसमें दलित, पिछड़े लोगों ने मजबूती से अपना वोट बढ़वाने का काम किया और जब आंकड़ा नहीं सका तो दोबारा समय सीमा बढ़ाकर दोबारा नोटिस भेजने का काम किया जा रहा है। इसी तरह से भाजपा आपके वोट की चोरी करना चाहती है। भाजपा नेता के द्वारा प्रारूप-7 के माध्यम से मुर्की गांव में फर्जी तरीके से 146 मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने का काम किया गया। मामला सामने आने पर उसका विरोध किया गया तो रोक दिया गया। भाजपा का जो कार्यकर्ता है, उससे मैं कहना चाहता हूं कि ये लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सरकारें आती जाती हैं, उतना अत्याचार मत करो कि हमारी भी सरकार आये तो हम खोजने का काम करें और जो अन्याय कर रहे हो, हम जरूर खोजेंगे और उस अन्याय का बदला जरूर लिया जायेगा। वहीं मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने पीडीए पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी बबलू यादव, डा. हरिराम यादव, भगवती चंद सरोज, पवन मंडल, सुभाष यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments